भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ओ केरल प्रिय-1 / कुबेरदत्त

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:46, 27 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुबेरदत्त }} {{KKCatKavita‎}} <poem> ऐसी मनहर शाम ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ऐसी मनहर शाम
कि जिसमें
ताड़-सुपारी
नारिकेल,
कटहल,
केले के
हहराते हैं अंतरिक्ष तक
                        हरे समन्दर...
मेरा सब अभिमान तिरोहित
मैं कुर्बान
देखकर ऐसी संध्या लोहित