भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कबाड़ी की गाड़ी / जगदीशचंद्र शर्मा

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:36, 6 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जगदीशचंद्र शर्मा |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पीपल के नीचे रहता था
चूहा एक कबाड़ी,
दो-दो मेढक जोत-जोतकर
खूब चलाता गाड़ी।
सीधा-सादा पथ हो चाहे
उबड़-खाबड़ झाड़ी,
बड़े मजे से उचक-उचककर
चलती उसकी गाड़ी।