भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

छिपकली / 'दिग्गज' मुरादाबादी

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:34, 7 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='दिग्गज' मुरादाबादी |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अरी छिपकली, चिपक रही है,
तू जो इस दीवार पर,
मान न मान नज़र है तेरी
अब भी किसी शिकार पर।
दबे पाँव बढ़ना, फिर रुकना
कोई ऊँची घात है,
एक झपट्टे में शिकार पर
वाह-वाह क्या बात है!
कैसे साधे अरी निशाना
हमको भी सिखलादे,
या जिससे सीखा है तूने
उसका पता बतादे।