भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नफ़रतों का लिखा बदलना है / राज़िक़ अंसारी

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:13, 15 जून 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राज़िक़ अंसारी }} {{KKCatGhazal}} <poem>नफ़रतों...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नफ़रतों का लिखा बदलना है
कीजिए फ़ैसला बदलना है

इक नई रोशनी की चाहत में
फिर सियासी दिया बदलना है

इस जगह है ग़मों को आसानी
हम को अपना पता बदलना हैं

आंच आने लगी उसूलों पर
अब हमें रास्ता बदलना है

अपने किरदार पर नज़र डालो
मुफ़्त में आईना बदलना है