भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नया साल / कुमार कृष्ण

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:09, 8 मार्च 2017 का अवतरण (' {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार कृष्ण |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बहुत बार सोचता हूँ-
बर्फ और नया साल
दोनों क्यों आते हैं एक साथ
पहाड़ पर
आग और पानी की चिन्ता से
भर जाता है पूरा घर
सोचता हूँ-
जिनके नहीं होते घर
वहाँ किस तरह आता होगा नया साल।