भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

न हो गर आशना नहीं होता / सीमाब अकबराबादी

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:51, 13 मई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सीमाब अकबराबादी |संग्रह= }}Category:गज़ल <poem> न हो गर आश...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 न हो गर आशना नहीं होता|
बुत किसी का ख़ुदा नहीं होता|
 
तुम भी उस वक़्त याद आते हो,
जब कोई आसरा नहीं होता|
 
दिल में कितना सुकून होता है,
जब कोई मुद्दवा नहीं होता|
 
हो न जब तक शिकार-ए-नाकामी,
आदमी काम का नहीं होता|

ज़िन्दगी थी शबाब तक "सीमाब",
अब कोई सानेहा नहीं होता|