भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पद / 2 / गिरिराज कुवँरि

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:17, 19 सितम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गिरिराज कुवँरि |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कुछ दीखत नहिं महाराज, अँधेरी तिहारे महलन में।
ऐजी ऊँचो सो महल सुहावनो, जाको शोभा कहीं न जाय॥
तूने इन महलन में बैठ कै, सब बुध दी बिसराय॥
ऐजी नो दरवाजे महल के, और दशमी खिड़की बन्द।
ऐजी घोर अँधेरो ह्वै रह्यो, औ अस्त भये रबि-चन्द॥
ढूँढ़त डोलै महल मैं रे, कहूँ न पायो पार।
सतगुरु ने तारी दई रे, खुल गये कपट-किंवार॥
कोटि भानु परकाश है रे, जगमग जगमग होति।
बाहर भीतर एक सो रे, कृष्ण नाम की ज्योति॥