भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पेट के लिए / शरद कोकास

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:24, 1 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शरद कोकास |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दाने की खोज में
उड़ते हुए पंछियों के
थक जाते होंगे पंख
अन्न की तलाश में
भटकती हुई चींटियों के
थक जाते होंगे पाँव
चारा ढूँढ़ती मछलियाँ
तैरते-तैरते
थक जाती होंगी
थक जाते होंगे कीट-पतंगे
थक जाती होंगी छिपकलियाँ
थक ही जाता होगा
रोटी के जुगाड़ में
मुँह-अँधेरे निकला
रिक्शेवाला!!