भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मेरी मरजी / बाजार में स्त्री / वीरेंद्र गोयल

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:03, 10 नवम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=वीरेंद्र गोयल |अनुवादक= |संग्रह=ब...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

केटुकी में जाऊँ
या मैकडोनाल्ड में जाऊँ
बिग बर्गर मँगवाऊँ
या हैम को खा जाऊँ
मल्टिनेशनल लाऊँ
या स्वदेशी बढ़वाऊँ
मेरी मरजी

बी जे पी में जाऊँ
या कांग्रेस में जाऊँ
दलबदलू कहलाऊँ
या देशभक्त बन जा ऊँ
मेरी मरजी

जनता को लुभाऊँ
फिर बाद में ठुकराऊँ
वोट डलवाऊँ
या बूथ कैप्चर करवाऊँ
मेरी मरजी।