भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रात की आह / हरकीरत हकीर

Kavita Kosh से
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:09, 26 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरकीरत हकीर }} {{KKCatNazm}} <poem>जब सूरज डूबत...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जब सूरज डूबता
रात तारों को ओढ़ कर
उसके घर की ओर चल देती
उसकी आँखों में
सच्चाई देख …
श्मशान में दीया जलता
ज़िन्दगी धीमे से
आह भरती …
रात कांपते हाथों में
गुलाब पकड़े
कब्र में छुप जाती ….