भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वक़्त की छानबीन से निकले / राज़िक़ अंसारी

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:22, 18 दिसम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राज़िक़ अंसारी }} {{KKCatGhazal}} <poem> वक़्त क...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वक़्त की छानबीन से निकले
ज़ख़्म ताज़ा तरीन से निकले

क्या बचेगा तेरी कहानी में
हम अगर इक भी सीन से निकले

दस्त कारी का दौर ख़त्म हुआ
हाथ कट के मशीन से निकले

जब हुआ मिल्कियत का बटवारा
कितने रिश्ते ज़मीन से निकले

कितने चहरे हुए हैं बे परदा
सांप जब आस्तीन से निकले