भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

विनय पत्रिका / मृत्युंजय

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:37, 23 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मृत्युंजय |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavi...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गोईयाँ, मुझको मुझ से ही डर लागे
रफ़ू करो तुम जली चदरिया मैंने नोचे धागे
आत्मवँचना सधी इस क़दर आत्मतोष में जागे
सुख डबरा ले-ले छपकोइया नेह नदी हम त्यागे
इतना मिला सम्भाल न पाए अधम कृतघ्न अभागे
भाव-विचार कठिन रस्ता है गोड़ धरत अपराधे
विनय पत्रिका में भी मैंने मैं ख़ातिर वर माँगे