भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सो जा कान्हा श्याम सलोना / शकुंतला कालरा

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:50, 17 सितम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शकुंतला कालरा |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सो जा कान्हा, श्याम सलोना।
कोमल-कोमल लोना-लोना,
नटखट, चंचल ज्यों मृगछौना।
सो जा कान्हा, श्याम सलोना।
चंदन पलना नरम बिछौना,
चमके जैसे चांदी-सोना।
सो जा कान्हा, श्याम सलोना।
सुंदर मुख पर लगा डिठौना,
नजर लगे ना जादू-टोना।
सो जा कान्हा, श्याम सलोना।