भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कजली / 27 / प्रेमघन

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सुरत तोरी प्यारी रे सांवलिया॥
रंडियों की लय

कारी कजरारी मतवारी, आँख रतनारी रे साँवलिया॥
चितवत काम कटारी सरिस, हाय हनि मारी रे साँवलिया॥
बरसत रस मीठी मुसुकनि मोहनी डारी रे साँवलिया॥
रसिक प्रेमघन प्यारे यार! चाल तोरी न्यारी रे साँवलिया॥48॥