भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कजली / 8 / प्रेमघन

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

॥अन्य॥

आये सावन, मदन जगावन, बिरह बढ़ावन ऐ आली॥
धावन लागीं लखो बरसावन, घेरि घटा घन काली।
तावन लागी तनै मनभावन, बिन चपला उँजियाली॥
गावन लागीं रिझावन निज, पियजिय नव जोबन वाली।
कारन कौन प्रेमघन अजहूँ, नहिं आए बनमाली॥18॥