भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दोहा / प्रेमघन

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जय जय-जय घनस्याम सम सोभा तन घनस्याम।
राधा रानी दामिनी जा सँग लसत मुदाम॥

मंजुल मन मोहत सदा बरसत प्रेम अथोर।
जोहि जतन जोगादि जेहि नाचत मुनि मन मोर॥

जुगल जुगल पद जलज मैं परम प्रेमघन प्रेम।
हरन सकल कलि कलुष कुल जाचत निश्चल नेम॥