भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पिचासी परसेंट यो समाज इसमै सारा जुड़ैगा / अमर सिंह छाछिया

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पिचासी परसेंट यो समाज इसमै सारा जुड़ैगा।
जो टक्कर म्हं आया वो इलेक्शन का मैदान भूलैगा।...टेक

तेरी कांग्रेस रान्द इबकै जड़ तै काटूंगा।
जैसे अंग्रेज गये भारत तै न्यूए काढूंगा।
इन गरीबां के करे वादे वो पूरे करूंगा।
इनके हक दबा राखे वो लागू करूंगा।
जो गरीबां नै सेधै था वो आजे फंसैगा...

झूठ बोल कै लेवै बोट ये हमनै भकावै सैं।
गरीबी खत्म करांगे गैरा हरा दिखावै सैं।
म्हारे वोट, राज इनका ये धमकावै सैं।
जगह-जगह होवै कांड ये ऐ करावै सैं।
इबकै खैर नहीं इनकी यो राजबीर बब्बर शेर खुलैगा...

बेरोजगारी का गरीब नै ला दिया नारा।
सरकारे सुणाई करैगी इसे का सहारा।
भाज के लेई शरण इसकी इसे नै मारा।
अत्याचार ये अन्याई इन्साफ नहीं थारा।
तूं भी खड़ा न्यू देखैगा जणूं काटडू थण भूलैगा...

पहले नम्बर इन गुंडा का ईलाज होवैगा।
जिन्दगी म्हं कुबद करै नहीं इसा इन्तजाम होवैगा।
हाथ हथकड़ी पायां बेड़ी यो हाल होवैगा।
गवाह-सुपारस ना लगे किसे की सीधा जेल म्हं होवैगा।
ये खड़ा हवालात म्हं रोवै अमरसिंह आखां म्हं पाणी भरैगा...