भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पीनस वारो प्रवीन मिलै तो कहाँ लौ सुगंधी सुगँध सुँघावै / अज्ञात कवि (रीतिकाल)

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पीनस वारो प्रवीन मिलै तो कहाँ लौ सुगंधी सुगँध सुँघावै ।
कायर कोपि चढ़ै रन मे तो कहां लगि चारन चाव बढ़ावै ।
जो पै गुनी को मिलै निगुनी तौ कहै क्योँ करि ताहि रिझावै ।
जैसे नपुंसक नाह मिलै तो कहाँ लगि नारि सिँगार बनावै ।


रीतिकाल के किन्हीं अज्ञात कवि का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल महरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।