Changes

नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=कुछ और गुलाब / गुलाब खंडे…
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल
|संग्रह=कुछ और गुलाब / गुलाब खंडेलवाल
}}
[[category: ग़ज़ल]]
<poem>

बेकहे भी न रहा जाय, और क्या कहिये!
प्यार इसको न कहा जाय, और क्या कहिये!

जो भी कहिये, यही लगता है कुछ भी कह न सके
और चुप भी न रहा जाय, और क्या कहिये!

दर्द अपना उन्हें ग़ज़लों में कह रहे हैं गुलाब
जिनसे यह भी न सहा जाय, और क्या कहिये!
<poem>
2,913
edits