1,003 bytes added,
06:10, 15 जून 2012 {{KKGlobal}}
{{KKRachna
| रचनाकार=शिवदीन राम जोशी
|
}}
{{KKCatChhand}}
<poem>
झूंठ की जमात जुरी पाप अधिकारी जहाँ,
महन्त है पाखंड चन्द टोली घुरावे हैं |
कपट की विभूति लोगन को बांटि-बांटि,
अकड़-अकड़ बैठे चतुर सभा में कहावें हैं |
क्रोधिन की कमाना को सफल करत व्यभिचारी,
असंगत उटपटांग काम अपना बनावे है |
कहता शिवदीन कलिकाल में प्रपंच फैल्यो,
ऐसे जो असंत महन्त मोजां उड़ावें हैं |
<poem>