Changes

हाथ और दान / हरिऔध

1,459 bytes added, 09:42, 2 अप्रैल 2014
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ |अ...' के साथ नया पन्ना बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’
|अनुवादक=
|संग्रह=चोखे चौपदे / अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
दान जब तक फूल फल करता रहा।
पेड़ तब तक फूल फल पाता रहा।
दान-रुचि जी में नहीं जिस के रही।
धन उसी के हाथ से जाता रहा।

हित नमूना जो दिखाना है हमें।
जो चहें यह, सुख न सूना घर करें।
तो बना दिल सब दिनों दूना रहे।
दान दोनों हाथ दसगूना करें।

किस तरह तो छूटते धब्बे बुरे।
जो मिली होती भली सोती नहीं।
तो न पाता हाथ का धुल पाप-मल।
दान-जल-धारा अगर धोती नहीं।

पड़ गये पाप की तरंगों में।
नेक करतूत नाव को खोते।
जो न पतवार दान के पाते।
लापता हाथ हो गये होते।
</poem>
Delete, Mover, Reupload, Uploader
1,983
edits