1,328 bytes added,
03:39, 3 जून 2014 {{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार
|अनुवादक=
|संग्रह=पद-रत्नाकर / हनुमानप्रसाद पोद्दार
}}
{{KKCatPad}}
<poem>
(राग भैरवी-ताल कहरवा)
कहाँ, कहाँ? किस तरफ जा रहा? पथिक! पंथकी ओर निहार।
शीघ्र सँभल जा, लक्ष्य ठीक कर, सावधान हो, चाल सुधार॥
भूला मार्ग, सदन निज भूला, भूला बोधरूप अविकार।
भूल गया सर्वस्व सदाशिवरूप नित्य सत्, सुख-आगार॥
ठहर, दौडऩा छोड़, देख टुक पलभरको निज गृहकी ओर।
मोह त्याग, मुड़, पकड़ पंथ शुचि, सरल, सुखद, तज झूठा शोर॥
सत्वर चल चुपचाप, राम जप, देख सभीमें नन्दकिशोर।
सभी, सभीमें, सभी समय मुसकाता प्यारा मुनि-मन-चोर॥
</poem>