Changes

'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=[[अजय अज्ञात]] |अनुवादक= |संग्रह=इज़...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=[[अजय अज्ञात]]
|अनुवादक=
|संग्रह=इज़हार / अजय अज्ञात
}}
{{KKCatGhazal}}
<poem>
इच्छा क्या अभिलाषा क्या है
आशा और निराशा क्या है

कोई तो बतलाए मुझ को
जीवन की परिभाषा क्या है

सागर पूछ रहा मरुथल से
तृष्णा और पिपासा क्या है

चीन की चीनी‚ रूस की रूसी
हिंदोस्ताँ की भाषा क्या है

सोने का व्यापारी जाने
रत्ती क्या है माशा क्या है
</poem>
Mover, Reupload, Uploader
3,998
edits