Last modified on 29 सितम्बर 2018, at 11:55

इच्छा क्या अभिलाषा क्या है / अजय अज्ञात

 
इच्छा क्या अभिलाषा क्या है
आशा और निराशा क्या है

कोई तो बतलाए मुझ को
जीवन की परिभाषा क्या है

सागर पूछ रहा मरुथल से
तृष्णा और पिपासा क्या है

चीन की चीनी‚ रूस की रूसी
हिंदोस्ताँ की भाषा क्या है

सोने का व्यापारी जाने
रत्ती क्या है माशा क्या है