भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

साझा मंच

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
Sajha-manch-logo.png
साहित्यिक पत्रिकाएँ

उत्तराखंडी लोक भाषाएँ (कुमाउनी, गढ़वाली, जौनसारी, रं इत्यादि)

अन्य पत्रिकाएँ

जैसा कि आप जानते हैं, कविता कोश एक अव्यावसायिक, सामाजिक व स्वयंसेवी परियोजना है। यह भारतीय साहित्य प्रेमियों के लिए एक अनूठा और साझा मंच है। कविता कोश पूरे समाज की साझी परियोजना है। इस समय कविता कोश को हर माह छह से दस लाख पाठक प्रयोग करते हैं। अब यह मंच ऐसी पत्रिकाओं के लिए भी उपलब्ध है जो अपनी PDF कॉपी कविता कोश पर नि:शुल्क रखना चाहते हैं। ऐसा करने से आपकी पत्रिका को लाखों पाठक उपलब्ध हो सकते हैं।

साझा मंच के लाभ

  • सर्वर का कोई खर्च नहीं। कविता कोश की ओर से नि:शुल्क सेवा
  • साझा मंच पर हर पत्रिका को एक अलग पता मिलेगा जिसे आप अपने पाठकों को आसानी से बता सकते हैं। उदाहरण के लिए kavitakosh.org/garbhanal
  • आपको कोई तकनीकी कार्य नहीं करना होगा। सारा कार्य कविता कोश की स्वयंसेवक टीम संभालेगी
  • कविता कोश के लाखों पाठकों तक आपकी पत्रिका पहुँचेगी
  • पत्रिकाओं के नए-पुराने सभी अंक संरक्षित हो जाएँगे
  • आप जितने चाहे उतने अंक साझा मंच पर सुरक्षित कर सकते हैं। अंको की संख्या की कोई सीमा नहीं
  • बहुत आसानी से पढ़ा जा सकने वाला ले-आउट... मोबाइल फ़ोन पर भी आपकी पत्रिका पढ़ी जा सकेगी
  • "साझा मंच" कविता कोश का ही एक अंग है। कविता कोश अपनी अव्यावसायिक व स्वयंसेवी प्रकृति के लिए विख्यात है।
  • कविता कोश टीम परियोजना के सभी अनुभागों हेतु सर्वाधिकार सम्पन्न है। टीम परियोजना के किसी भी अनुभाग में कभी भी कोई भी परिवर्तन करने के लिए स्वतंत्र है।

हमारा यह प्रयास भारतीय साहित्य प्रेमियों को तकनीक के ज़रिए एक-दूसरे से जोड़ने के लिए है। यदि आप किसी पत्रिका के संपादक / प्रकाशक हैं तो आप कविता कोश के साझा मंच पर जुड़ सकते हैं। इसके लिए kavitakosh@gmail.com पर सम्पर्क करें।