Changes

उम्मीद की नदी / कविता भट्ट

1,234 bytes added, 15:48, 24 सितम्बर 2019
'{{KKRachna |रचनाकार=कविता भट्ट |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKRachna
|रचनाकार=कविता भट्ट
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
क़ामयाबी भिखारन हुई; कि मुठ्ठियाँ भिंची हुई हैं।
खोजो न कोई हमदर्द, कि तलवारें खिंची हुई हैं।

हुनर सरेआम ठोकरें खाता यहाँ, फुटपाथ पर।
कौड़ियों का हुस्न हावी है, इश्को- जज़्बात पर।

महफिलें उठ चुकीं, पर्दा भी गिर गया साहब।
कौन किसकी बात कहे, जब है ज़ुबाँ गायब।

यह शहर हो चुका है- अंधा, गूँगा और बहरा।
मन के राग गाना जुर्म, सपनों पर घोर पहरा।

मगर उम्मीद वह नदी है, जो सागर तक जाएगी।
घने अँधियारे में भी, गरिमा सँवर कर दिखाएगी।

</poem>