Changes

'{{KKRachna |रचनाकार=कविता भट्ट |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKRachna
|रचनाकार=कविता भट्ट
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>

सतरंगी नव-रश्मियों से

प्राची के ऐसे अभिषेक हों ।

आशाओं का सूरज उगे तो

निर्मल सबके बुद्धि-विवेक हों॥


द्वेष त्यागें, उत्थान करें मिल

हम भारतवासी सब एक हों !


पात दम्भ के सभी झर जाएँ

ममता -समता सब अतिरेक हों।

नवगीत मधुर खग-कंठ गाएँ

प्रेम-सद्भाव सुमन अनेक हों॥


भारत माँ का यशोगान करें

हम भारतवासी सब एक हों ॥


क्षुधाएँ शान्त, कंठ हों सिंचित

नव उन्मेष नवल अभिलेख हों।

'कविता' मातृभूमि-सेवा ,धर्म
इसमें निरत धर्म-वर्ण प्रत्येक हों ॥


नभ-दिगंत छूने की ललक में

हम भारतवासी सब एक हों!


</poem>