भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
{{KKCatDoha}}
<poem>
6163
नील गगन से भी बड़ा, हम दोनों का प्यार।
अमित प्यार का हो सदा, तुम ही तोरणद्वार
6264
मुक्त रहे संताप से, तेरा उन्नत भाल।
चुम्बन चुम्बित चषक-से, तरलित नैन विशाल।।
6365
सज्जन , दुर्जन जो मिले, सींचे सबके फूल।
फिर भी सारे बो गए,मेरे पथ में शूल।
6466
चीर शिला को था मिला, हमको शीतल नीर।
कब धनपशु समझे यहाँ,क्या होती है पीर।
6567
धन के बल पर कब मिला, सेठों को भगवान।
ढोल पीटकर जो करें,चौराहे पर दान।
6668
दान दिया इस हाथ ने, ना जाने वह हाथ।
ऐसा दान सदा चला , दानवीर के साथ।
6769
कुछ ऐसे भी लोग हैं,करें स्वार्थ हित दान।
अगर हित नहीं सध सका,माँग करें अपमान।
6870
दानपात्र तो भर दिया, मन के मिटे न पाप।
भलों -भलों को है दिया,जीवन भर संताप।
6971
संघर्षों में दिन कटा, आँखों में ही रैन।
कर्म सदा शुभ ही किए, मिला न फिर भी चैन।
7072
आँसू की किस्मत यही, बह जाता हर द्बार।
नफरत तो दुनिया करे , बिरला करता प्यार।
7173
जिसको मन में रोपकर, पूजा है दिन रात।
दो पल भी कब हो सकी, उससे मन की बात।
7274
भूखे हैं जो देह के, नहीं जानते प्यार।
मन की खुशबू प्यार है, पावनता का सार।
7375
गर्म तवे पर बैठकर, खाएँ कसम हज़ार।
दुर्जन बदलें न कभी, लाख करो उपचार।
7476
जीवन के संग्राम का, मिला ओर न छोर।
हार नहीं मानें कभी, थामे आशा- डोर।।
</poem>