Changes

'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' |अनुवा...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatNavgeet}}
<poem>
किसी से
कुछ भी न
कहे नदी ।
तन पर
बहुत चोट
सहे नदी ।
पर्वतों की
सहेजकर
लालसाएँ,
रात-दिन
चुपचाप
बहे नदी ।
आँसुओं के
दीप रह-रह
काँपते
चाँदनी का
हाथ
गहे नदी ।
लहर को
छूकर किनारा
सोचता-
कि कुछ पल
पास में
रहे नदी ।
-0-(20/3/91)-दैनिक भास्कर-2/4/95, रैन बसेरा मार्च-97)
</poem>