Changes

हम सुपारी-से / कुँअर बेचैन

891 bytes added, 06:26, 4 दिसम्बर 2008
नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुँअर बेचैन }} दिन सरौता हम सुपारी-से। ज़िंदगी-...
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=कुँअर बेचैन
}}

दिन सरौता

हम सुपारी-से।


ज़िंदगी-है तश्तरी का पान

काल-घर जाता हुआ मेहमान

चार कंधों की

सवारी-से।


जन्म-अंकुर में बदलता बीज

मृत्यु है कोई ख़रीदी चीज़


साँस वाली

रेजगारी-से।

बचपना-ज्यों सूर, कवि रसखान

है बुढ़ापा-रहिमना का ग्यान

दिन जवानी के

बिहारी-से।

'''''-- यह कविता [[Dr.Bhawna Kunwar]] द्वारा कविता कोश में डाली गयी है।<br><br>'''''
Anonymous user