भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सदस्य वार्ता:Himanshu

2,958 bytes added, 13:29, 5 मई 2009
हिमांशु पाण्डेय
 
हिमांशु,
 
कविता कोश एक बहुत विशाल खजाना है। इसमें कविता जितनी नीचे दबी होगी -पाठक का उस तक पँहुचना उतना ही मुश्किल होगा। आप चाहें तो तुकांत और अतुकांत कविताओं के लिये अलग-अलग पन्नें बना सकते हैं -लेकिन ऐसा करने से पाठक को आपकी किसी भी रचना तक पँहुचने के लिये एक क्लिक अधिक करना होगा। यदि आप इन दोनो तरह की रचनाओं को अलग-अलग दिखाना चाहते हैं तो शायद बेहतर तरीका ये हो कि आप अपने मुखपृष्ठ पर ही दो विभाग बना लें। जैसे कि:
 
'''तुकान्त रचनाएँ'''
:: तुकान्त कविता १
:: तुकान्त कविता २
:: तुकान्त कविता ३
:: तुकान्त कविता ४
 
'''अतुकान्त रचनाएँ'''
:: अतुकान्त कविता १
:: अतुकान्त कविता २
:: अतुकान्त कविता ३
:: अतुकान्त कविता ४
 
ऐसा करने से आपकी तमाम रचनाओं के लिंक्स भी एक ही पन्ने पर रहेंगे और विभाजन भी हो जाएगा। बाद में यदि आपकी रचनाओं की यह सूची १०० - २०० की संख्या को पार कर जाये तब शायद दो अलग-अलग पन्ने बनाना बेहतर हो क्योंकि तब आपके किसी भी रचना को खोजने के लिये पाठक को आपका पन्ना काफ़ी नीचे तक स्क्रोल करना पड़ा करेगा और लम्बी सूची के कारणा पन्ने को लोड होने में भी १-२ सेकेंड शायद ज़्यादा लगेगा।
 
यह सब सुझाव हैं। कविता कोश में मैं भी आप ही की तरह एक योगदानकर्ता हूँ... आपको इनमें से जो तरीका उचित लगे -उसी को अपनायें।
 
शुभाकांक्षी
 
--[[सदस्य:सम्यक|सम्यक]] १३:२९, ५ मई २००९ (UTC)