भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"वर्षा / महेन्द्र भटनागर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= हँस-हँस गाने गाएँ हम ! / महेन्द...)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=महेन्द्र भटनागर
 
|रचनाकार=महेन्द्र भटनागर
 
|संग्रह= हँस-हँस गाने गाएँ हम ! / महेन्द्र भटनागर
 
|संग्रह= हँस-हँस गाने गाएँ हम ! / महेन्द्र भटनागर
}}
+
}}{{KKAnthologyVarsha}}
 +
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
 
सर-सर करती चले हवा
 
सर-सर करती चले हवा

18:43, 31 मार्च 2011 के समय का अवतरण

सर-सर करती चले हवा
पानी बरसे झम-झम-झम !
.
आगे-आगे
गरमी भागे

हँस-हँस गाने गाएँ हम !
सर-सर करती चले हवा
पानी बरसे झम-झम-झम
.
मेंढ़क बोलें
पंछी डोलें

बादल गरजें; जैसे बम !
सर-सर करती चले हवा
पानी बरसे झम-झम-झम !
.
नाव चलाएँ
ख़ूब नहाएँ

आओ कूदें धम्मक - धम !
सर-सर करती चले हवा
पानी बरसे झम-झम-झम !