भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"दुनिया- चार कविताएँ/ केशव" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केशव |संग्रह=धूप के जल में / केशव }} Category:कविता <poem> '''...)
 
 
पंक्ति 6: पंक्ति 6:
 
[[Category:कविता]]
 
[[Category:कविता]]
 
<poem>
 
<poem>
'''दुनिया- चार कविताएँ'''
 
 
'''1'''
 
'''1'''
 
फिर कौंधी है  
 
फिर कौंधी है  

22:22, 3 फ़रवरी 2009 के समय का अवतरण

1
फिर कौंधी है
तुम्हारी छोटी-सी दुनिया
मेरे अन्दर
मैं
निकल पड़ा हूँ
एक राह पर

2

रोशनी ने
पलक झपकाई है

शायद
इसी में कहीं
मुँदी है
मेरी दुनियाँ भी

3
कहने को
हम ज़रूर
हैं
एक-दूसरे की दुनियाँ में

कहीं-न-कहीं

छोड़े जो हैं
हमने
अपने चिन्ह
       वहीं-वहीं
 
4
अपने दुख को
हम
इस दुनिया में
खींच लाते हैं

कुछ इस कदर
सुख की जड़ों को
सींच जाते हैं