{{KKGlobal}}
{{KKAnooditRachna
|रचनाकार=अनातोली पारपरापरपरा|संग्रह=माँ की मीठी आवाज़ / अनातोली पारपरापरपरा
}}
{{KKCatKavita}}[[Category:रूसी भाषा भाषा]] <poem>
सुबह घास पर दिखे घनी
रत्न-राशि की कनी
नीलम-रूप झलकाए
हरित-मणि-सी छाए
कभी जले याकूत-सी
स्फटिक शुचि शरमाए
करे धरती का शृंगार
लगे मोहक सुभग तुषार
पल्लव-पल्लव छाए
बीज को अँखुआए
बने वह स्वाति-मुक्ता
चातक प्यास बुझाए
दुनिया में जीवन रचती
इसके बिना न घूमे धरती
</poem>