Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह= सौ गुलाब खिले / गुलाब खं…) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
(इसी सदस्य द्वारा किये गये बीच के 2 अवतरण नहीं दर्शाए गए) | |||
पंक्ति 8: | पंक्ति 8: | ||
किसीकी शबनमी आँखों में झिलमिलाये हुए | किसीकी शबनमी आँखों में झिलमिलाये हुए | ||
− | एक अरसा हो गया फूलों की चोट | + | एक अरसा हो गया फूलों की चोट खाये हुए |
− | किया है प्यार बिना देखे | + | किया है प्यार बिना देखे भले ही उनसे |
हम उस गली में न जायेंगे बेबुलाये हुए | हम उस गली में न जायेंगे बेबुलाये हुए | ||
करोगे याद भी हमको हमारे बाद कभी | करोगे याद भी हमको हमारे बाद कभी | ||
− | अभी जो छोड़ के जाते हो मुँह | + | अभी जो छोड़ के जाते हो मुँह फिराये हुए |
मुकाम ऐसे भी आये हैं ज़िन्दगी में कई | मुकाम ऐसे भी आये हैं ज़िन्दगी में कई | ||
पंक्ति 23: | पंक्ति 23: | ||
सिवा गुलाब के रंगत है किसकी लाल यहाँ! | सिवा गुलाब के रंगत है किसकी लाल यहाँ! | ||
− | बहुत हैं देखे | + | बहुत हैं देखे जलाये हुए, सताये हुए |
<poem> | <poem> |
01:11, 8 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
किसीकी शबनमी आँखों में झिलमिलाये हुए
एक अरसा हो गया फूलों की चोट खाये हुए
किया है प्यार बिना देखे भले ही उनसे
हम उस गली में न जायेंगे बेबुलाये हुए
करोगे याद भी हमको हमारे बाद कभी
अभी जो छोड़ के जाते हो मुँह फिराये हुए
मुकाम ऐसे भी आये हैं ज़िन्दगी में कई
हम अपना समझे थे जिनको वही पराये हुए
भले ही तेज हो आँधी, बचाके रख लो इन्हें
न जल सकेंगे कभी फिर दिए बुझाये हुए
सिवा गुलाब के रंगत है किसकी लाल यहाँ!
बहुत हैं देखे जलाये हुए, सताये हुए