Pratishtha (चर्चा | योगदान) (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गोपालदास "नीरज" }} दूर से दूर तलक एक भी दरख्त न था|<br> तुम्...) |
Sharda suman (चर्चा | योगदान) |
||
(एक अन्य सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया) | |||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=गोपालदास "नीरज" | |रचनाकार=गोपालदास "नीरज" | ||
}} | }} | ||
+ | {{KKCatGhazal}} | ||
+ | <poem> | ||
+ | दूर से दूर तलक एक भी दरख्त न था| | ||
+ | तुम्हारे घर का सफ़र इस क़दर सख्त न था। | ||
− | + | इतने मसरूफ़ थे हम जाने के तैयारी में, | |
− | + | खड़े थे तुम और तुम्हें देखने का वक्त न था। | |
− | + | मैं जिस की खोज में ख़ुद खो गया था मेले में, | |
− | + | कहीं वो मेरा ही एहसास तो कमबख्त न था। | |
− | + | जो ज़ुल्म सह के भी चुप रह गया न ख़ौल उठा, | |
− | + | वो और कुछ हो मगर आदमी का रक्त न था। | |
− | + | उन्हीं फ़क़ीरों ने इतिहास बनाया है यहाँ, | |
− | + | जिन पे इतिहास को लिखने के लिए वक्त न था। | |
− | + | शराब कर के पिया उस ने ज़हर जीवन भर, | |
− | + | हमारे शहर में 'नीरज' सा कोई मस्त न था। | |
− | + | </poem> | |
− | शराब कर के पिया उस ने ज़हर जीवन भर, | + | |
− | हमारे शहर में 'नीरज' सा कोई मस्त न | + |
10:50, 11 जून 2014 के समय का अवतरण
दूर से दूर तलक एक भी दरख्त न था|
तुम्हारे घर का सफ़र इस क़दर सख्त न था।
इतने मसरूफ़ थे हम जाने के तैयारी में,
खड़े थे तुम और तुम्हें देखने का वक्त न था।
मैं जिस की खोज में ख़ुद खो गया था मेले में,
कहीं वो मेरा ही एहसास तो कमबख्त न था।
जो ज़ुल्म सह के भी चुप रह गया न ख़ौल उठा,
वो और कुछ हो मगर आदमी का रक्त न था।
उन्हीं फ़क़ीरों ने इतिहास बनाया है यहाँ,
जिन पे इतिहास को लिखने के लिए वक्त न था।
शराब कर के पिया उस ने ज़हर जीवन भर,
हमारे शहर में 'नीरज' सा कोई मस्त न था।