भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"दीपावली और नक्षत्र-तारक / महेन्द्र भटनागर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= तारों के गीत / महेन्द्र भटनाग...)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=महेन्द्र भटनागर
 
|रचनाकार=महेन्द्र भटनागर
 
|संग्रह= तारों के गीत / महेन्द्र भटनागर
 
|संग्रह= तारों के गीत / महेन्द्र भटनागर
}}
+
}}{{Template:KKAnthologyDiwali}}
 
<poem>
 
<poem>
  
पंक्ति 27: पंक्ति 27:
 
     हो गया लघुकाय मुख !
 
     हो गया लघुकाय मुख !
 
     निर्जीव धड़कन; लुप्त कम्पन !
 
     निर्जीव धड़कन; लुप्त कम्पन !
 +
</poem>

18:11, 17 मार्च 2011 के समय का अवतरण


    दीप अगणित जल रहे !
    अट्टालिकाएँ और कुटियाँ जगमगाती हैं
    सघन तम में अमा के !
    कर रही नर्तन शिखाएँ ज्योति की
    हिल-हिल, निकट मिल !
    और थिर हैं बल्ब
    नीले, लाल, पीले औ' विविध
    रंगीन जगती आज लगती !
    हो रही है होड़ नभ से;
    ध्यान सारा छोड़ कर
    मन सब दिशाओं की तरफ़ से मोड़ कर,
    इस विश्व के भूखंड भारत ओर
    ये सब ताकते हैं झुक गगन से,
    मौन विस्मय !
    दूर से भग - देख कर मग,
    मुग्ध हो-हो
    साम्य के आश्चर्य से भर
    ग्रह, असंख्यक श्वेत तारक !
    हो गयी है मंद जिनकी ज्योति सम्मुख,
    हो गया लघुकाय मुख !
    निर्जीव धड़कन; लुप्त कम्पन !