Last modified on 26 जून 2017, at 16:30

"माँ / केशव" के अवतरणों में अंतर

(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केशव |संग्रह=|संग्रह=धरती होने का सुख / केशव }} <poem> ...)
 
 
(एक अन्य सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया)
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
 
|रचनाकार=केशव
 
|रचनाकार=केशव
 
|संग्रह=|संग्रह=धरती होने का सुख / केशव
 
|संग्रह=|संग्रह=धरती होने का सुख / केशव
}}
+
}}{{KKCatKavita}}
 +
{{KKAnthologyMaa}}
 
<poem>
 
<poem>
 
माँ अपने अँधेरे को
 
माँ अपने अँधेरे को
पंक्ति 51: पंक्ति 50:
 
अपने लिए एक सवाल  
 
अपने लिए एक सवाल  
 
युग-युग से  
 
युग-युग से  
माँ का यही हाल ।
+
माँ का यही हाल।
 
</poem>
 
</poem>

16:30, 26 जून 2017 के समय का अवतरण

माँ अपने अँधेरे को
कहती नहीं
सुनती है
फिर हमें उससे दूर रखने के लिए
चुपचाप
सुबह का सपना बुनती है
माँ
हमारी तकलीफ में
उपस्थिति रहती है
अपनी तकलीफ से मोहलत लेकर
हमारी दुनिया में
माँ के अलावा भी
और बहुत कुछ
माँ की दुनियाँ में
सिर्फ एक औरत
सदियों से
हमारे सिवा
माँ की दहलीज़ हम
जिसे लाँघती नहीं वह
सपने में भी
हमारे लिए
आँगन
जिसमें खलते-खेलते
एक दिन हम
भीड़ में शामिल हो जाते अचानक
माँ
नहीं होती भीड़
इसलिए
भीड़ के लिए
मंगल कामना के साथ
चुपचाप लौट जाती
अपने भीतर प्रतीक्षारत
औरत के पास
माँ एक नदी है
बेशक हमारे लिए
पर अपने लिए
वह एक औरत है
अपने ही जल के लिए छटपटाती

माँ
हमारे लिए
एक उत्तर
अपने लिए एक सवाल
युग-युग से
माँ का यही हाल।