भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"प्रेत और नन्हा बच्चा / अवतार एनगिल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवतार एनगिल |संग्रह=अन्धे कहार / अवतार एनगिल }} <poem>...)
 
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह=अन्धे कहार / अवतार एनगिल
 
|संग्रह=अन्धे कहार / अवतार एनगिल
 
}}
 
}}
<poem>राग प्रभाती संग
+
{{KKCatKavita}}
 +
<poem>
 +
राग प्रभाती संग
 
अंतरिक्ष रास्तों पर चलते हुए
 
अंतरिक्ष रास्तों पर चलते हुए
 
मैंने देखा
 
मैंने देखा

10:53, 6 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण

राग प्रभाती संग
अंतरिक्ष रास्तों पर चलते हुए
मैंने देखा
एक नीला प्रेत
गतिमय गुलाबी परछाईयों से जूझता
और देखा एक नन्हा बच्चा
क्षणों की तितलियां पकड़ता
भागता
आकाशगंगा से
आकाशगंगा तक

मगर वह
भूला-भटका भ्रमित प्रेत
युगों के चक्कों को
चक्राकार घुमाता
सदियों को समेट
पल बनाता
तालियां बजाता
आज्ञाकारी रोबो नचाता
एक हाथ में अनेक रंग लिए
नीले अम्बर पर
चित्रित करता
अपनी सफलताओं की गाथाएं
अनजानी लिपियों में
अनाम लक्ष्यों को
अपने शक्ति-संदेश भेजता
वह प्रेत,बिना आँखों के पढ़ता
एक चट्टान के कगार तक आया
और कूदने की तैयारी करने लगा


तब तितलियों का पीछा छोड़कर
नटखट बालक
नीले प्रेत के पास आया
और कहने लगा :
प्रेत बाबा ! परछाईयों से मत लड़ो !
चट्टान से मत कूदो !

आँख की पट्टी खोलो
कुछ तो बोलो
आओ न!

हम, मेरी किताब से
फिर, उस हरी परी की कहानी पढ़ेंगे
सभी सीढ़ियां भागकर चढ़ेंगे

आओ,तितलियां पकड़ें
और दौड़ें
आकाश्गंगा से
आकाशगंगा तक