भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"तिनका / शिवदयाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 6: | पंक्ति 6: | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} | ||
<Poem> | <Poem> | ||
− | |||
करने को | करने को | ||
जब कुछ नहीं | जब कुछ नहीं |
21:42, 19 मई 2011 के समय का अवतरण
करने को
जब कुछ नहीं
तो कुतरते रहो
उसे मुँह में ले
कि भर जाए कुछ खालीपन ।
जब पंछी घोंसले में
सहेज कर रखते हैं उसे
तब उसमें
कितना होता है वज़न !
इतना रौंदे जाने के बाद भी
डूबने वाला
ढूँढ़ता है सहारा
एकमात्र उसका !
कैसा आश्चर्य है,
वह वहाँ है
जहाँ और कोई तारणहार नहीं !
यह ‘कुछ नहीं’ से
‘कुछ’ होने के दरम्यान
वह कहाँ रह जाता है
सिर्फ़ तिनका !