भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बारिश के बाद / अवतार एनगिल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवतार एनगिल |एक और दिन / अवतार एनगिल }} <poem> लगातार ब...)
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
|रचनाकार=अवतार एनगिल
+
|रचनाकार=अवतार एन गिल
|एक और दिन / अवतार एनगिल
+
|एक और दिन / अवतार एन गिल
 
}}
 
}}
 
<poem>
 
<poem>

17:09, 23 जनवरी 2009 का अवतरण

लगातार बारिश के बाद
तमतमाया हुआ बंदी सूरज
निकला बाहर
बादल और धुंध को
सुनहरी डोरियों में लपेटा,
बाँधा उसने
बनाया गट्ठर
और देखते-देखते
ढलान पर दिया लुढ़का

ठीक तभी
उस चित्रकार ने
खिल- खिल हँसते हुए
धूप की कूची को
देवदारुओं के रंग में डुबोया
और पोत दिया यहाँ-वहाँ
कुनमुनाए---
घर, गली ,द्वार
सजग हुए
घाटी के लोग

अभी-अभी खेलने निकल आए
बच्चों के चेहरों पर
झिलमिलाती है
जोगिया धूप की आभा।