भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मौसम की ये कारस्तानी / शार्दुला नोगजा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शार्दुला नोगजा }} <poem>वन में आग लगा कर चंचल टेसू मन ...) |
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 21: | पंक्ति 21: | ||
पंचतंत्र की कथा पुरानी | पंचतंत्र की कथा पुरानी | ||
नया साल फिर ले आया है | नया साल फिर ले आया है | ||
− | बातें सब जानी | + | बातें सब जानी पहचानी। |
दुनियावी सवाल सुलझाते | दुनियावी सवाल सुलझाते |
21:59, 11 अगस्त 2009 का अवतरण
वन में आग लगा कर चंचल
टेसू मन ही मन मुस्काता
कब आओगे दमकल ले कर
रंग-बिरंगे फागुन दादा?
कोयल फिर सुर की कक्षा के
अभ्यासों में जुटी हुई है
और मेघ की नटखट टोली
कर के मंत्रणा घुटी हुई है!
एक बूंद भी नहीं बरसती
देख हँसी दूब को आयी
होता है हर साल यही तो
कह मेंढक ने ली जंभाई।
बालक सा मन पढ़ने लगता
पंचतंत्र की कथा पुरानी
नया साल फिर ले आया है
बातें सब जानी पहचानी।
दुनियावी सवाल सुलझाते
याद हमें आ जाती नानी
पर मन को शीतल कर जाती
मौसम की ये कारस्तानी!