भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आम की टहनी / कैलाश गौतम" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
लेखक: [[कैलाश गौतम]]
+
{{KKGlobal}}
[[Category:कैलाश गौतम]]
+
{{KKRachna
[[Category:कविताएँ]]
+
|रचनाकार=कैलाश गौतम
 +
|संग्रह=
 +
}}
 
[[Category:गीत]]
 
[[Category:गीत]]
 
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*
 
  
 
देख करके बौर वाली
 
देख करके बौर वाली

19:00, 17 अप्रैल 2008 का अवतरण

देख करके बौर वाली

आम की टहनी

तन गये घुटने कि जैसे

खुल गयी कुहनी।


धूप बतियाती हवा से

रंग बतियाते

फूल-पत्तों के ठहाके

दूर तक जाते

छू गयी चुटकी

हँसी की हो गई बोहनी।


पीठ पर बस्ता लिये

विद्या कसम खाते

जा रहे स्कूल बच्चे

शब्द खनकाते

इस तरह

सब रम गये हैं सुध नहीं अपनी।


राग में डूबीं दिशायें

रंग में डूबीं

हाथ आयी ज़िन्दगी के

संग में डूबीं

कल

उतरने जा रही है खेत में कटनी