भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हमारे मनचले / हरिऔध" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ |अ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

13:16, 18 मार्च 2014 का अवतरण

 सब तरह की सूझ चूल्हे में पड़े।

जाँय जल उन की कमाई के टके।

जब भरम की दूह ली पोटी गई।

लाज चोटी की नहीं जब रख सके।

लुट गई मरजाद पत पानी गया।

पीढ़ियों की पालिसी चौपट गई।

चोट खा वह ठाट चकनाचूर हो।

चाट से जिस की कि चोटी कट गई।

लग गई यूरोपियन रंगत भली।

क्यों बनें हिन्दी गधो भूँका करें।

साहबीयत में रहेंगे मस्त हम।

थूकते हैं लोग तो थूका करें।