भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"लाजवन्ती धारणाएँ / अश्वघोष" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अश्वघोष |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatNavgeet}}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=अश्वघोष
 
|रचनाकार=अश्वघोष
 
|अनुवादक=
 
|अनुवादक=
|संग्रह=
+
|संग्रह=सीढ़ियों पर बैठा पहाड़ / अश्वघोष
 
}}
 
}}
 
{{KKCatNavgeet}}
 
{{KKCatNavgeet}}

02:57, 17 जुलाई 2023 के समय का अवतरण

लाजवन्ती धारणाएँ
पढ़ रहीं
नंगी कथाएँ

नीतियाँ बेहाल हैं
आदर्श की धज्जी उड़ी है,
रीतियाँ होकर
अपाहिज
कोशिशों के घर पड़ी है,
पुस्तकों में
क़ैद हैं नैतिक कथाएँ

मूल्य सारे
टूटकर बिखरे पड़े हैं,
प्रचलन को
स्वार्थ,
अब ज़िद पर अड़े हैं,
तेज़ होती जा रहीं
पछुआ हवाएँ ।