भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"किला / मुकेश मानस" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुकेश मानस |संग्रह=पतंग और चरखड़ी / मुकेश मानस }} …)
 
 
पंक्ति 6: पंक्ति 6:
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
'''किला'''
 
 
 
हमको जनमते ही जो मिला है
 
हमको जनमते ही जो मिला है
 
ये व्यवस्था
 
ये व्यवस्था

16:17, 6 जून 2010 के समय का अवतरण

हमको जनमते ही जो मिला है
ये व्यवस्था
एक क्रूरतम किला है

आदमी यहां जितने भी मिले हैं
सबके सब
किले के भीतर किले हैं

इसमें किसी को
मिलती नहीं मंजिल
इसके भीतर आदमी
नहीं रहता किसी काबिल

कविता मेरी
आग़ाज़ है जिनकी
यहां मिलती नहीं
एक भी आवाज़ उनकी

मैं भी फंसा हुआ हूं
शायद डरा हुआ हूं
शायद मरा हुआ हूं

कितनी गहरी है
निराशा की ये अवस्था
कैसे टूटेगी
पाशविक पंजों मड़ी व्यवस्था

रचनाकाल:1996