भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"घर फूँक / केदारनाथ अग्रवाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केदारनाथ अग्रवाल |संग्रह=मार प्यार की थापें / के…)
 
छो ("घर फूँक / केदारनाथ अग्रवाल" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))
 
(कोई अंतर नहीं)

23:47, 17 अक्टूबर 2010 के समय का अवतरण

घर फूँक
तमाशा देखती है
आक्रोश की भीड़;--
हाल में अभी
कई-कई पार्टियों से बनी,
चुनाव के चक्कर में
सफल हुई।

नाचते-गाते
उड़ आए आँधी में,
राजमार्ग पर,
लोकतंत्र के बराती
दिल्ली की दुलहन
ब्याहने के लिए--
राजतंत्र पर हावी होने के लिए--
तरह-तरह के स्वरूप भरे।

रचनाकाल: २२-०३-१९७७