भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

घर फूँक / केदारनाथ अग्रवाल

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

घर फूँक
तमाशा देखती है
आक्रोश की भीड़;--
हाल में अभी
कई-कई पार्टियों से बनी,
चुनाव के चक्कर में
सफल हुई।

नाचते-गाते
उड़ आए आँधी में,
राजमार्ग पर,
लोकतंत्र के बराती
दिल्ली की दुलहन
ब्याहने के लिए--
राजतंत्र पर हावी होने के लिए--
तरह-तरह के स्वरूप भरे।

रचनाकाल: २२-०३-१९७७