भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बकरियाँ / आलोक धन्वा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
|रचनाकार = आलोक धन्वा
+
|रचनाकार=आलोक धन्वा
 +
|संग्रह=दुनिया रोज़ बनती है / आलोक धन्वा  
 
}}
 
}}
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}
<poem>
+
<Poem>
 
अगर अनंत में झाडियाँ होतीं तो बकरियाँ  
 
अगर अनंत में झाडियाँ होतीं तो बकरियाँ  
 
अनंत में भी हो आतीं  
 
अनंत में भी हो आतीं  

21:12, 1 नवम्बर 2010 के समय का अवतरण

अगर अनंत में झाडियाँ होतीं तो बकरियाँ
अनंत में भी हो आतीं
भर पेट पत्तियाँ तूंग कर वहाँ से
फिर धरती के किसी परिचित बरामदे में
लौट आतीं

जब मैं पहली बार पहाड़ों में गया
पहाड़ की तीखी चढाई पर भी बकरियों से मुलाक़ात हुई
वे काफ़ी नीचे के गाँवों से चढ़ती हुई ऊपर आ जाती थीं
जैसे जैसे हरियाली नीचे से उजड़ती जाती
गर्मियों में

लेकिन चरवाहे कहीँ नहीं दिखे
सो रहे होंगे
किसी पीपल की छाया में
यह सुख उन्हें ही नसीब है।