Last modified on 25 मई 2011, at 19:38

गीतावली / तुलसीदास / पृष्ठ 10

Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:38, 25 मई 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

भाग-2 अयोध्या काण्ड प्रारंभ
 
1(राज्याभिषेक की तैयारी)
  
नृपकर जोरि कह्यो गुर पाही।
तुम्हरी कृपा असीस, नाथ! मेरी सबै महेस निबाहीं।1।

राम होहिं जुबराज जियत मेरे, यह लालच मन माहीं।
बहुरि मोहिं जियबे-मरिबेकी चित चिंता कहु नाहीं। 2।

महाराज, भलो काज बिचार्यो बेगि बिलंब न कीजै।
बिधि दाहिनो होइ तौ सब मिलि जनम-लाहु लुटि लीजै।3।

सुनत नगर आनंद बधावन, कैकेयी बिलखानी।
तुलसिदास देवमायाबस कठिन कुटिलता ठानी।4।